Advertisement

मुजफ्फरपुर: डीएम ने की लोक शिकायत के मामलों की सुनवाई एवं निवारण

मुजफ्फरपुर: डीएम ने की लोक शिकायत के मामलों की सुनवाई एवं निवारण

संवाददाता। मुजफ्फरपुर।

जनता की समस्याओं एवं शिकायतों के निवारण हेतु जिला पदाधिकारी मुजफ्फरपुर द्वारा प्रत्येक शुक्रवार को नियमित रूप से लोक शिकायत के आवेदन की सुनवाई तथा निवारण हेतु अपेक्षित एवं प्रभावी कार्रवाई की जाती है। इस क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा समाहरणालय में लोक शिकायत के द्वितीय अपील के 20 मामले की सुनवाई एवं समाधान की अपेक्षित कार्रवाई की गई। सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ता एवं पदाधिकारी अर्थात दोनों का पक्ष लिया तथा नियमानुसार अपेक्षित अग्रेत्तर कार्रवाई की गई। अधिकांश शिकायत भूमि विवाद, अतिक्रमण,नल-जल, आपदा, पंचायत, रास्ता निकासी, आपूर्ति आदि से संबंधित मामले पाये गये।

उन्होंने अधिकारियों को जनता की समस्याओं के प्रति गंभीर एवं संवेदनशील होकर सीमित समय में समाधान करने का निदेश दिया। सुनवाई में जिलास्तरीय अधिकारीगण तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से प्रखंडों के अधिकारी संबद्ध थे।