Advertisement

बेनीबाद में ऑटो से 45 बोतल विदेशी शराब बरामद, चालक हिरासत में

-बेनीबाद में ऑटो से 45 बोतल विदेशी शराब बरामद, चालक हिरासत में

दीपक कुमार/गायघाट।

गायघाट थाना क्षेत्र के बेनीबाद में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ऑटो से ले जाई जा रही 45 बोतल विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब बरामदगी के साथ ऑटो को जब्त कर चालक को हिरासत में लिया है।

थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को ऑटो के माध्यम से शराब तस्करी किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दरभंगा-मुजफ्फरपुर एनएच-27 पर केवटसा के पास वाहन जांच शुरू की। इसी दौरान एक संदिग्ध ऑटो को रोककर पुलिस ने तलाशी ली। तलाशी के दौरान ऑटो से 45 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई।

इसके बाद पुलिस ने शराब और ऑटो को जब्त करते हुए चालक को हिरासत में ले लिया। चालक से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसकी डिलीवरी किसे की जानी थी। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।