Advertisement

मुजफ्फरपुर: जिले के मुरौल एवं बन्दरा में प्रशिक्षु RDD पदाधिकारी को BDO का प्रभार देने का निर्देश

-मुजफ्फरपुर: जिले के मुरौल एवं बन्दरा में प्रशिक्षु RDD पदाधिकारी को BDO का प्रभार देने का निर्देश

मुजफ्फरपुर।दीपक।

जिले के मुरौल एवं बन्दरा प्रखंड में प्रशिक्षु आरडीडी पदाधिकारी को बीडीओ का स्वतंत्र प्रभार लेने से संबंधित निर्देश पत्र जारी किया गया है। इस संबंध में जिलाधिकारी के द्वारा पत्र जारी किया गया है। जिसमें बताया गया है कि सुश्री प्रियंका कुमारी को मुरौल तथा सुश्री किरण कुमारी को बन्दरा प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी का स्वतंत्र प्रभार से संबंधित प्रशिक्षण लिया जाना तय हुआ है। लिहाजा 12 सप्ताह के लिए यह प्रशिक्षण अवधि तय गई है।

इस आलोक में प्रभार देने को लेकर जिलाधिकारी ने पत्र जारी किया है। पत्र के अनुसार दोनों को प्रखंड का पूर्ण प्रभार ग्रहण कर स्वतंत्र प्रभार से संबंधित प्रशिक्षण प्राप्त करने को कहा गया है।इस आलोक में वर्तमान बीडीओ को प्रभार देने को लेकर निर्देशित किया गया है।