Advertisement

मुजफ्फरपुर के गायघाट में अग्निकांड, राजकुमार साह का घर जलकर राख

-मुजफ्फरपुर के गायघाट में अग्निकांड, राजकुमार साह का घर जलकर राख

मुजफ्फरपुर/गायघाट।दीपक। गायघाट प्रखंड के जमालपुर कोदई पंचायत अंतर्गत डीह कोदई गांव के वार्ड संख्या-5 में रविवार को भीषण अग्निकांड की घटना में एक घर जलकर राख हो गया। आग लगने से पीड़ित राजकुमार साह के घर में रखा घरेलू सामान, कपड़े, अनाज एवं अन्य जरूरी सामान जलकर नष्ट हो गया।


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। साथ ही मामले की जानकारी बेनीबाद थाना एवं संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई। सूचना के बाद प्रशासन द्वारा घटना की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई।मौके पर डायल 112 की टीम भी पहुंची।
फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। स्थानीय प्रशासन नुकसान का आकलन करने में जुटा है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।