Advertisement

मुजफ्फरपुर: कुढ़नी प्रखंड के छाजन हरिशंकर में तिरहुत नहर टूटा, खेतों में फैला पानी

मुजफ्फरपुर: कुढ़नी प्रखंड के छाजन हरिशंकर में तिरहुत नहर टूटा, खेतों में फैला पानी

मुजफ्फरपुर। कुढ़नी प्रखंड के छाजन हरिशंकर गांव में सोमवार को तिरहुत नहर का एक हिस्सा टूट गया, जिससे नहर का पानी आसपास के खेतों और निचले इलाकों में फैल गया। अचानक हुई इस घटना से किसानों में चिंता बढ़ गई है, क्योंकि धान और अन्य फसलों को नुकसान का खतरा मंडराने लगा है।

ग्रामीणों के अनुसार, नहर की पक्कीकरण और मरम्मत लंबे समय से नहीं हुई थी, जिससे इसके किनारे कमजोर हो गए थे। लगातार पानी के बहाव के कारण किनारा टूट गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग बालू की बोरियां डालकर पानी के बहाव को रोकने की कोशिश में जुट गए।

ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग से जल्द से जल्द नहर की मरम्मत करने और पानी के बहाव को नियंत्रित करने की मांग की है, ताकि फसलों को होने वाले संभावित नुकसान को रोका जा सके।