Advertisement

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) का उद्घाटन, बन्दरा में हुआ समारोह

-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) का उद्घाटन, बन्दरा में हुआ समारोह

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक तिवारी।
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुजफ्फरपुर जिले के बन्दरा प्रखंड स्थित बरियारपुर में सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बरियारपुर उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय प्लस-टू परिसर में उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ बन्दरा अंचलाधिकारी (सीओ) अदिति राय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि मॉडल स्कूलों की स्थापना से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे उनकी प्रतिभा को नई उड़ान मिलेगी।


समारोह में विद्यालय परिवार, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान प्रधानाध्यापक अनुराधा कुमारी, जिला पार्षद-49 फणीश कुमार ‘चुन्नू’, पंचायत समिति प्रतिनिधि प्रशांत गिरी उर्फ गोलू, रिंटू ठाकुर, अविनाश कुमार ‘डीएम’, रमेश ठाकुर, सीताराम सिंह, नंदकिशोर सिंह, अजय सिंह, निर्मला देवी, चंदन सिंह, रुपेश गिरी, आनंद गिरी, विमल कुमार सिंह, सुशील पटेल, मुखिया पति सुरेश राम, सरपंच सुनील कुमार ठाकुर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने मॉडल स्कूल की शुरुआत पर खुशी जताते हुए इसे क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस विद्यालय के माध्यम से ग्रामीण विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त होगी और उनका भविष्य उज्ज्वल बनेगा।