-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, बिहार के सीमावर्ती जिलों की सुरक्षा पर चर्चा
दीपक तिवारी/नई दिल्ली/पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच बिहार के सीमावर्ती जिलों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री ने सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर रक्षा मंत्री के साथ विचार-विमर्श किया। हालांकि, मुलाकात के दौरान किन विशेष मुद्दों पर चर्चा हुई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर क्या निर्णय लिए गए, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

इसके बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद धर्मेंद्र प्रधान से भी शिष्टाचार मुलाकात की।
मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे और केंद्रीय मंत्रियों से इन मुलाकातों को बिहार के विकास एवं सीमावर्ती जिलों की सुरक्षा से जुड़े विषयों के संदर्भ में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।












