Advertisement

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विधि-व्यवस्था पर सख्ती

-मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विधि-व्यवस्था पर सख्ती

-अपराधियों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश

✍🏻 पटना से रिपोर्ट

पटना। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने शनिवार को 1 अणे मार्ग स्थित “संकल्प” में विधि व्यवस्था को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में पुलिस महानिदेशक (DGP) समेत तमाम वरीय पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अपराध नियंत्रण में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लापरवाह अधिकारियों व पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या मामले पर विशेष रूप से चर्चा की और पुलिस महानिदेशक से पूरी जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि हत्या जैसे गंभीर मामलों की तह तक जाकर जांच की जाए और यदि किसी प्रकार की साजिश सामने आती है तो दोषियों को बिना किसी दबाव या भेदभाव के सजा दिलाई जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी आपराधिक मामलों की जांच में तेजी लाएं और समयबद्ध रूप से उसे पूरा करें ताकि दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाई जा सके।

उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस और प्रशासन को पूर्ण मुश्तैदी और संवेदनशीलता के साथ कार्य करना चाहिए, ताकि आम लोगों में सुरक्षा की भावना बनी रहे।

👉 मुख्य बिंदु:

मुख्यमंत्री ने विधि-व्यवस्था की उच्चस्तरीय समीक्षा की

अपराधियों पर बिना भेदभाव के कड़ी कार्रवाई का निर्देश

गोपाल खेमका हत्याकांड की विशेष समीक्षा

लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर भी होगी कार्रवाई

अपराध नियंत्रण में तेजी और पारदर्शिता पर जोर

#नीतीशकुमार #विधिव्यवस्था #बिहारसरकार #DGPबैठक #अपराधमुक्तबिहार #गोपालखेमकाहत्याकांड #LawAndOrder #CMReviewMeeting #PatnaNews #BiharUpdates