-महिला के साथ रंगरेलियाँ मनाते दारोगा को लोगों ने पकड़ा, जमकर किया हंगामा, वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल
सम्वाददाता। पटना।
बगहा पुलिस जिले में एक पुलिस अधिकारी का महिला के घर में घुसने का वीडियो सोशल मीडिया में तेज़ी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो एएसआई चितरंजन कुमार का बताया जा रहा है जो बाल्मीकिनगर थाना में पदस्थापित व कार्यरत हैं।
घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है कि बीती रात नगर थाना क्षेत्र के एक गाँव में एक महिला के घर में ASI घुसे हुए थे। लेकिन घर से निकलने के दौरान लोगों ने पकड़कर वीडियो उसका बना लिया। अब ASI का वीडियो सोशल मीडिया में तेज़ी से वायरल हो रहा है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एएसआई का उस महिला के साथ कई दिनों से अवैध संबंध है। लिहाजा रोज़ रात को ASI उस घर में घुसते हैं औऱ 2 से 3 बजे भोर में बाहर निकलते हैं।

इसी को लेकर ग्रामीणों ने आज उन्हें पकड़कर वीडियो बनाते हुए आरोप लगाया है और ASI के साथ महिला का वीडियो वायरल कर दिया है। इस मामले को लेकर बगहा एसपी किरण कुमार गोरख जाधव ने कहा की वीडियो का संज्ञान लेकर जांच पड़ताल की जा रही है।















