मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
आज मोतिहारी नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या – 42 स्थित बापूधाम चन्द्रहिया पार्क में “आपका शहर आपकी बात” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर निगम द्वारा वार्ड में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण एवं मूल्यांकन महापौर प्रीति कुमारी ने किया। साथ ही स्थानीय जनता से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना एवं उन्हें सुचिबद्ध किया।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व से लंबित विकास योजनाओं को भी सूचीबद्ध कर, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र क्रियान्वित कराने के साथ साथ पानी निकासी की समस्या के समाधान हेतु समूचे वार्ड में नाला निर्माण से संबंधित योजनाओं पर विचार विमर्श किया गया। बाबूधाम चन्द्रहिया पार्क परिसर में बच्चों के खेलने के लिए झूला और बड़ों के लिए ओपन जीम का निर्माण कराने का निर्णय लिया गया।

इस अवसर पर उपमहापौर डॉ लालबाबू प्रसाद, निगम पार्षद प्रतिनिधि राम बाबू यादव , ईख पदाधिकारी पूर्वी चम्पारण राहुल कुमार जी, सिटी मैनेजर अमित सहाय सहित सैकड़ों क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।












