Advertisement

महनार: क्षेत्र भ्रमण पर निकले नवपदस्थापित एसडीएम अंकित कुमार, लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

-महनार: क्षेत्र भ्रमण पर निकले नवपदस्थापित एसडीएम अंकित कुमार, लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

महनार/वैशाली। नवपदस्थापित महनार एसडीएम अंकित कुमार ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान आम लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर जनसमस्याओं के शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने को कहा।
भ्रमण के दौरान एसडीएम महादलित टोला में बासगीत पर्चा से संबंधित मामलों की जांच कर रहे थे। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने महसूस किया कि इस महादलित बस्ती में संपर्क सड़क का अभाव है, जिससे लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।


स्थिति का जायजा लेने के बाद एसडीएम अंकित कुमार ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई करने और संपर्क सड़क निर्माण की दिशा में पहल करने का निर्देश दिया।
एसडीएम की इस पहल से स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है। ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को गंभीरता से सुनने और त्वरित कार्रवाई के निर्देश देने के लिए एसडीएम का आभार जताया। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा।