Advertisement

भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच फाउंडेशन की बंजरिया प्रखंड कार्यकारिणी विस्तारित, बिट्टू सिंह बने अध्यक्ष

-भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच फाउंडेशन की बंजरिया प्रखंड कार्यकारिणी विस्तारित, बिट्टू सिंह बने अध्यक्ष

मोतिहारी।भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच फाउंडेशन, मोतिहारी के तत्वावधान में शनिवार को बंजरिया प्रखंड के चैलाहा पंचायत स्थित बगही पुल के पास राम जानकी मंदिर परिसर में प्रखंड कार्यकारिणी विस्तार को लेकर बैठक हुई । बैठक की अध्यक्षता पूर्व सैनिक शीतल ठाकुर ने की।

बैठक में सर्वसम्मति से निरंजन कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह को बंजरिया प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत करने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके साथ ही राजीव रंजन सिंह को प्रखंड उपाध्यक्ष, अवनीश ठाकुर को प्रखंड महासचिव और राम एकबाल सिंह को संरक्षक नियुक्त करने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित हुआ।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष आलोक चन्द्र ने कहा कि नवगठित पदाधिकारियों के कुशल नेतृत्व में संगठन जिले के प्रत्येक घर तक पहुंचेगा। समाज के किसी व्यक्ति या परिवार के साथ हो रहे अन्याय पर सत्यता की गहन जांच कर संगठन पीड़ित परिवार के पक्ष में मजबूती से खड़ा होगा। उन्होंने सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर पप्पू सिंह, आदित्य सिंह, संतोष शुक्ला, आशुतोष कुमार, मनीष कुमार, पुष्कर ठाकुर, विकास ठाकुर, संजीव कुमार सिंह, अवनीश कुमार, प्रमोद ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नए पदाधिकारियों के चयन से कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया।