Advertisement

भीषण गर्मी में जनता के बीच पहुंचे SSP कांतेश कुमार मिश्रा, फरियादियों से खुद मिलकर सुनी समस्याएं uu

-भीषण गर्मी में जनता के बीच पहुंचे SSP कांतेश कुमार मिश्रा, फरियादियों से खुद मिलकर सुनी समस्याएं

मुजफ्फरपुर: भीषण गर्मी और कड़कड़ाती धूप के बीच मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्यालय परिसर में एक मानवीय और सराहनीय तस्वीर देखने को मिली। जिले के दूर-दराज इलाकों से अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे लोगों को उस समय सुखद आश्चर्य हुआ, जब एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा खुद अपने कार्यालय से बाहर निकलकर सीधे फरियादियों के बीच पहुंच गए।
जानकारी के अनुसार, जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए लोग अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे थे। सभी फरियादी अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे और उन्हें विश्वास था कि जिले के सबसे बड़े पुलिस अधिकारी तक अपनी बात पहुंचने पर उन्हें न्याय मिलेगा।


इसी दौरान एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा अपने कार्यालय से बाहर आए और सीधे जनता के बीच पहुंचकर लोगों से आत्मीयता के साथ उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। एसएसपी को अपने बीच देखकर फरियादी कुछ पल के लिए हैरान रह गए। उनके इस सहज और संवेदनशील व्यवहार ने वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया।
इसके बाद एसएसपी ने एक-एक कर सभी लोगों की शिकायतें गंभीरता से सुनीं। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का आदेश दिया और फरियादियों को जल्द समाधान का भरोसा दिलाया।
एसएसपी की इस पहल की पूरे जिले में सराहना हो रही है। लोगों का कहना है कि यदि सभी अधिकारी इसी तरह जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनें और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करें, तो आम लोगों का प्रशासन पर विश्वास और भी मजबूत होगा तथा न्याय पाने की प्रक्रिया अधिक सरल और प्रभावी बनेगी।