चंपारण की खबर::
-भाजपा के प्रदेश पंचायती राज प्रकोष्ठ के सह संयोजक बने राजन मिश्रा
मोतिहारी/ राजन द्विवेदी ।
भाजपा प्रदेश पंचायती राज प्रकोष्ठ के सह संयोजक के पद पर कुशल व्यक्तित्व के धनी नेता राजन मिश्रा को मनोनीत किया गया है। संगठन के शीर्ष नेताओं में मोतिहारी सांसद राधामोहन सिंह, पूर्व मंत्री सह विधायक प्रमोद कुमार, विधायक सुनील मणि तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, चंद्रकिशोर मिश्रा, मनोनयन के बाद संगठन के पंचायती राज प्रकोष्ठ को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी है। वहीं उनके मनोनयन के बाद श्री मिश्र के समर्थक और शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए खुशी जाहिर किया है।













