Advertisement

भवनहीन आंगनबाड़ी केंद्र को सरकारी स्कूलों में शिफ्ट करें : डीएम

चंपारण की खबर::
-भवनहीन आंगनबाड़ी केंद्र को सरकारी स्कूलों में शिफ्ट करें : डीएम

– बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया कि पर्यवेक्षिका चयन प्रक्रिया को सुनिश्चित करें

मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।

जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में डॉ राधाकृष्णन सभागार में समेकित जिला बाल विकास परियोजना के सभी योजनाओं की मासिक समीक्षा बैठक हुई। जिसमें सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मौजूद रहे। डीएम ने सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को निर्देशित किया कि जिन महिला पर्यवेक्षिका का स्थानांतरण होम प्रखंड में हो गया है, उसकी सूची यथा शीघ्र उपलब्ध कराएं। 51 आगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण के लिए अद्यतन सूची यथा शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

42 महिला पर्यवेक्षिका चयन प्रक्रिया को सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिया। कहा कि भूमिहीन आंगनबाड़ी केंद्र को नजदीकी सरकारी विद्यालयों में शिफ्ट कर दें। बताया गया कि जिलेभर में 5244 आंगनबाड़ी केंद्रों में लगभग 200000 बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं। जबकि 3 से 6 वर्ष के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों पर हॉट कूक मिल ( मेनू के अनुसार), खेल खेल में पढ़ाई, प्रत्येक केंद्र पर 8 धात्री, 8 गर्भवती को टेक होम राशन उपलब्ध कराया जा रहा है।सेविका द्वारा गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण हेतु किया जा रहा है। मौके पर डीपीओ आईसीडीएस, सभी सीडीपीओ उपस्थित थे ।