Advertisement

भच्छी में 101 कन्याओं की कलश शोभायात्रा के साथ सात दिवसीय भागवत कथा शुरू

-भच्छी में 101 कन्याओं की कलश शोभायात्रा के साथ सात दिवसीय भागवत कथा शुरू

-जय माता दी के जयकारों से भक्तिमय हुआ माहौल, 17 अक्टूबर तक चलेगा ज्ञान यज्ञ

बहेड़ी (दरभंगा)। दुर्गा पूजा महोत्सव के पावन अवसर पर भच्छी दुर्गा मंदिर परिसर में रविवार को 101 कन्याओं की भव्य कलश शोभायात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। इस दौरान पूरा गांव माता रानी के जयकारों से गूंज उठा और श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला।

सुबह 10 बजे वृंदावन धाम से पधारे कथा व्यास आचार्य त्रिलोक कृष्ण मुरारी जी महाराज ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद कन्याओं को तिलक लगाकर शोभायात्रा को रवाना किया। पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश लिए 101 कन्याएं शोभायात्रा में शामिल हुईं। गाजे-बाजे और जय माता दी के जयकारों के बीच शोभायात्रा दुर्गा मंदिर से पूर्णि पोखर पहुंची, जहां पवित्र जल लेकर कन्याओं ने गांव का भ्रमण किया। इसके बाद बाबा भद्रेश्वर नाथ मंदिर में परिक्रमा कर शोभायात्रा कथा स्थल पर लौटी और दुर्गा मंदिर की परिक्रमा की।

इस अवसर पर कथा व्यास आचार्य त्रिलोक कृष्ण मुरारी जी महाराज ने कहा कि सभी कथाओं में श्रीमद्भागवत कथा श्रेष्ठ है। इसके श्रवण से मनुष्य के पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होता है। जहां भागवत कथा होती है, वह स्थान तीर्थ के समान पवित्र हो जाता है।

आयोजकों के अनुसार, 11 से 17 अक्टूबर तक प्रतिदिन शाम छह बजे से रात नौ बजे तक भागवत कथा का आयोजन होगा।

कार्यक्रम में अध्यक्ष दिवाकर यादव, उपाध्यक्ष क्रांति यादव, कोषाध्यक्ष रंजीत कुमार यादव, सचिव शंकर पासवान, समाजसेवी कालीचरण यादव, पैक्स अध्यक्ष श्याम बाबू यादव सहित सुभाष यादव, प्रमोद यादव, चंदन दास, रंजीत लालदेव, लाल बाबू दास, विकास यादव, अच्छे यादव, राजा सदा, विपिन मंडल, राजेश शर्मा, पूर्णानंद लालदेव, विकास गिरी, मनीष यादव, मिंटू मंडल, प्रभाकर यादव, दीपक मंडल, रोशन मंडल, जीतन महतो, सचिन यादव, उपेंद्र महतो, सुंदरम पोद्दार, राम प्रवेश यादव और रत्न पासवान सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।