-ब्रेकिंग न्यूज़: कांटी में लापता व्यक्ति की नदी में मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी
मुजफ्फरपुर, कांटी। कांटी नगर परिषद क्षेत्र के गोसाई टोला मलंग स्थान के पास उस वक्त सनसनी फैल गई, जब नदी किनारे एक व्यक्ति की लाश मिली। मृतक की पहचान शंभू सहनी (उम्र लगभग 40 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 8, गोसाई टोला के रूप में हुई है, जो बीते दो दिनों से लापता थे।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। परिजनों ने शव की पहचान करते हुए बताया कि शंभू सहनी दो दिन पहले घर से निकले थे और उसके बाद से उनका कोई पता नहीं था।

मामले की जानकारी मिलते ही कांटी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है और कई बिंदुओं पर तफ्तीश जारी है।
शव मिलने की खबर से इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग मामले की निष्पक्ष जांच और जल्द से जल्द दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
#MuzaffarpurNews #Kanti #BreakingNews #ShavMilneKaMamla #PoliceInvestigation #BiharCrime












