Advertisement

बैरगनिया काली मंदिर को पर्यटन स्थल घोषित कराने की पहल तेज

-बैरगनिया काली मंदिर को पर्यटन स्थल घोषित कराने की पहल तेज

-सायन कुणाल से मिले ट्रस्ट अध्यक्ष

✍🏻 मुजफ्फरपुर। संवाददाता।

धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम पहल करते हुए मां काली सेवा ट्रस्ट, काली मंदिर बैरगनिया के अध्यक्ष रीतेश जायसवाल ने धार्मिक न्यास परिषद् के सदस्य एवं ज्ञान निकेतन के संस्थापक श्री सायन कुणाल से सौजन्य मुलाकात की।

सायन कुणाल, धार्मिक न्यास परिषद् के पूर्व अध्यक्ष पद्मश्री आचार्य किशोर कुणाल के सुपुत्र हैं और धार्मिक-सामाजिक विकास के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

इस भेंट में श्री जायसवाल ने काली मंदिर बैरगनिया को पर्यटन स्थल सह दर्शनीय स्थल के रूप में घोषित कराने की मांग रखी, साथ ही काली पूजा सह बैरगनिया महोत्सव 2025 में उनकी सहभागिता का अनुरोध किया।

सायन कुणाल ने इस मांग पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए आश्वासन दिया कि वे काली मंदिर को पर्यटन सूची में शामिल करवाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। साथ ही उन्होंने काली पूजा व महोत्सव 2025 में शामिल होने का निमंत्रण सहर्ष स्वीकार किया।

यह पहल क्षेत्रीय धार्मिक आस्था केंद्रों को नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
स्थानीय लोगों व भक्तों में इस प्रयास को लेकर खुशी और उत्साह का माहौल है।