-बैंक जाने के बहाने निकली युवती, अपहरण का आरोप
सीतामढ़ी। जिले के रीगा थाना क्षेत्र से युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने झारखंड निवासी युवक पर बहला-फुसलाकर बेटी को भगाने का आरोप लगाया है।
क्या है मामला?
युवती 20 जनवरी 2025 को सुबह 11 बजे घर से बैंक में केवाईसी कराने के लिए निकली थी। दोपहर में पिता से फोन पर बात भी हुई, लेकिन शाम तक वह घर नहीं लौटी। जब परिजनों ने संपर्क करने की कोशिश की, तो युवती का फोन स्विच ऑफ मिला।

युवक पर शक, पुलिस में शिकायत:
परिजनों को शक है कि झारखंड निवासी राम कुमार बैठा नामक युवक ने बेटी को बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया। आरोपी फिलहाल गाजियाबाद में रहता है। युवती के पिता ने पुलिस को उस युवक का नंबर भी दिया है, जिसके आधार पर जांच जारी है।
परिजनों की गुहार, पुलिस कर रही जांच:
युवती के पिता ने पुलिस से जल्द से जल्द बेटी को सही-सलामत बरामद करने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
#सीतामढ़ी #अपहरण #प्रेमप्रसंग #पुलिसजांच #झारखंड











