Advertisement

बेसिक स्कूल पीयर में पोषण पखवाड़ा को लेकर बच्चों में हुई पोस्टर प्रतियोगिता

-बेसिक स्कूल पीयर में पोषण पखवाड़ा को लेकर बच्चों में हुई पोस्टर प्रतियोगिता

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक तिवारी।

पोषण पखवाड़ा को लेकर प्रखंड के बेसिक स्कूल पीयर में स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने आकर्षक पोस्टर बनाकर पोषण के महत्व को आकृति में उकेर कर बताया। स्कूल की शिक्षिका प्रमिला कुमुद ने बताया कि पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत बच्चों के बीच उन्होंने यह रचनात्मक प्रतियोगिता कराई। जिसमें दाल,सब्जी, प्याज, हरी पत्तियां आदि के पोषण महत्व को बताया एवं समझाया गया। इससे बच्चे काफी उत्साहित नजर आए।