Advertisement

बेनीबाद में NH-27 पर मटर लदा कंटेनर पलटा, बाल-बाल बचे चालक

-बेनीबाद में NH-27 पर मटर लदा कंटेनर पलटा, बाल-बाल बचे चालक

दीपक कुमार/बेनीबाद।

बेनीबाद थाना क्षेत्र में बुधवार को दरभंगा-मुजफ्फरपुर फोरलेन NH-27 पर मटर लदा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में कंटेनर चालक बाल-बाल बच गया। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।

बताया गया कि कंटेनर मटर लादकर जा रहा था। इसी दौरान अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना में कंटेनर क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक को गंभीर चोट नहीं आई। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।

सूचना मिलने पर बेनीबाद पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। साथ ही सड़क पर यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए आवश्यक कार्रवाई की गई।