Advertisement

बेनीबाद पुलिस की कार्रवाई, नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

-बेनीबाद पुलिस की कार्रवाई, नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

-न्यायिक हिरासत में भेजा गया

गायघाट/दीपक कुमार। मुजफ्फरपुर जिले की बेनीबाद थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगीन मामले के नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विक्की महतो, पिता खरेश महतो, निवासी जाता पछीयारी, थाना बेनीबाद के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध बेनीबाद थाना कांड संख्या- 25/26 दिनांक 16 फरवरी 2026 को दर्ज किया गया था। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज है।
मामला दर्ज होने के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर बेनीबाद थाना पुलिस ने छापेमारी कर विक्की महतो को गिरफ्तार कर लिया।


बेनीबाद थाना पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त की सभी कानूनी और कागजी प्रक्रियाएं पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत के लिए न्यायालय भेज दिया गया है। साथ ही पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच कर रही है।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।