Advertisement

बेटे की शैतानियों से परेशान होकर पिता ने डराने के लिए उसके गले में डाला था फंदा, लेकिन हो गई मौत

-बेटे की शैतानियों से परेशान होकर पिता ने डराने के लिए उसके गले में डाला था फंदा, लेकिन हो गई मौत

सम्वाददाता। पटना।

कभी-कभी माता पिता की एक गलती उनके जीवन के लिए सबसे बड़ी दुख का कारण बन जाती है। गोपालगंज जिले में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपने ही बेटे के गले में फंदा डालकर उसकी हत्या कर दी। बाद में उसके शव को तालाब में फेंक दिया, जिससे ऐसा लगे कि उसकी दम घुटने से मौत हुई है। चार दिन पहले हुए इस घटना में पुलिस ने जांच के बाद आरोपी माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक बच्चा का नाम शिवम कुमार है। वह थावे थाना के एकडेरवा निवासी शम्भू सिंह का पुत्र था।
घटना 19 मार्च को थावे थाना क्षेत्र के एकडेराव गांव की है। बिहार के गोपालगंज में पुलिस ने चार दिन पूर्व तालाब से एक बच्चे का शव मिला था। शव मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपित माता-पिता को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि 19 मार्च को मृतक के पिता शम्भू सिंह के द्वारा थावे थाना में आवेदन दिया गया था कि उनके पुत्र शिवम की तालाब में डूबने से मौत हो गयी है। पुलिस के द्वारा बच्चे के शव को जब पोस्टमार्टम कराया गया तो डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे की मौत डूबने से नहीं बल्कि उसकी हत्या की गई है।

एसपी ने बताया कि इस मामले में मृतक के माता-पिता से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि उनका बेटा शिवम अक्सर पड़ोसी बच्चों के साथ मारपीट और झगड़ा करता था। जिसके वजह से मृतक के पिता शम्भू सिंह डराने की नीयत से अपने बेटे के गले मे रस्सी डालकर दबाने लगे, जिससे शिवम की मौत हो गई। इस घटना के बाद मां बाप बच्चे का शव गांव के ही तालाब में डालकर उसकी डूबने से मौत का अफवाह फैला दिए। और थावे थाने में आवेदन दिए कि उनके बच्चे की मौत डूबने से हो गई है।

एसपी ने बताया कि जिस रस्सी से बच्चे की मौत हुई है, उसे बरामद कर लिया गया है। इस मामले में आरोपित मां छोटी देवी और पिता शम्भू सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में दोनों को जेल भेज दिया गया है।