-बीएमजीएफ टीम का दौरा,महिलाओं की तरक्की को सराहा
मुजफ्फरपुर, विशेष संवाददाता।
मुजफ्फरपुर जिले के बोचाहां प्रखंड स्थित फूलमाला संकुल स्तरीय संघ में बीएमजीएफ (बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन) की टीम ने दौरा किया। टीम ने महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी और जीविकोपार्जन गतिविधियों का निरीक्षण किया।
टीम ने स्वास्थ्य, पोषण, बीमा, सरकारी योजनाओं और ऋण लेकर उद्यमिता में शामिल महिलाओं से चर्चा की। टीम ने ग्रामीण इलाकों में सौर ऊर्जा सिंचाई कार्यों और समर्पण बीज प्रसंस्करण इकाई का अवलोकन किया। यहां जीविका दीदियों द्वारा बीज प्रसंस्करण के तरीके और ड्रोन के माध्यम से सिंचाई प्रक्रिया का अध्ययन किया गया।

बेला स्थित बैग क्लस्टर में टीम ने बैग निर्माण और अन्य उद्यमी कार्यों में महिलाओं की भागीदारी देखी। इसके बाद मेषा बकरी पालन प्रोड्यूसर कंपनी का दौरा किया, जहां महिलाओं ने बकरी पालन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी।
टीम ने “दीदी की रसोई” में महिलाओं द्वारा तैयार भोजन ग्रहण किया और उनके कार्यों की सराहना की।
टीम का स्वागत डीपीएम अनीशा ने किया। इस दौरान फूलमाला संकुल संघ की दीदियों और जीविका कर्मियों, जिनमें राजीव रंजन, उज्ज्वल कुमार, शोभा साह, रितेश कुमार, नूरी जमाल, मसरूर अहमद, विकास कुमार, प्रियंका कुमारी सहित कई अन्य शामिल थे, ने टीम का मार्गदर्शन किया।
#मुजफ्फरपुर #फूलमाला_संघ #बीएमजीएफ #महिला_उद्यमिता #जीविका #सौरऊर्जा #बकरीपालन












