-बिहार में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई: सीतामढ़ी में 23 राजस्व कर्मचारी निलंबित
सीतामढ़ी, बिहार: सीतामढ़ी जिले में एक साथ 23 राजस्व कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। यह सख्त कार्रवाई जिलाधिकारी रिची पांडे द्वारा की गई, जिन्होंने कर्मचारियों पर कार्य में लापरवाही, असंवेदनशीलता और बार-बार अनुपस्थित रहने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।
हड़ताल और आदेश अवहेलना बनी निलंबन की वजह:
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 7 मई 2025 से जिले के विभिन्न अंचलों के राजस्व कर्मचारी सामूहिक हड़ताल पर चले गए थे। प्रशासन द्वारा बार-बार हड़ताल समाप्त कर कार्य पर लौटने के निर्देश दिए गए, लेकिन कर्मचारियों ने आदेशों की अवहेलना की। इसके बाद डीएम रिची पांडे ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए सभी 23 कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया।
निलंबन के बावजूद कार्यालयों में देना होगा योगदान:
डीएम के निर्देश के अनुसार, निलंबन के दौरान भी इन कर्मचारियों को अलग-अलग अंचल कार्यालयों में योगदान देना होगा। डीपीआरओ कमल सिंह ने बताया कि “देश की वर्तमान संवेदनशील परिस्थितियों और सरकारी कार्यों में रुकावट को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।”

किन-किन कर्मचारियों को किया गया निलंबित?
बाजपट्टी अंचल कार्यालय: भूषण कुमार, पंकज कुमार, अजीत कुमार पोद्दार, संतोष कुमार, महेश कुमार, दिनेश कुमार, श्रीमती रिंकी कुमारी।
मुख्यालय: मेजरगंज
रीगा अंचल कार्यालय: अमरदीप कुमार, धर्मेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, श्रवण कुमार, अविनाश कुमार।
मुख्यालय: चोरौत
मेजरगंज अंचल कार्यालय: शिव कुमार, विकास कुमार, रवि कुमार।
मुख्यालय: बेलसंड
सुप्पी अंचल कार्यालय: सतीश चंद्र मानव, पवन कुमार, राजू कुमार, राहुल कुमार, रोहित पासवान।
मुख्यालय: पुपरी
बथनाहा अंचल कार्यालय: सुनील कुमार।
मुख्यालय: बोखड़ा
डीएम ने दिए जांच के निर्देश:
सभी निलंबित कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय जांच की प्रक्रिया शुरू करने के भी निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में ऐसी लापरवाही पर और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
#बिहारसमाचार #सीतामढ़ी #राजस्वकर्मी #बिहारसरकार #प्रशासनिककार्रवाई #सरकारीहड़ताल #DMAction #RevenueSuspension #SitamadhiNews












