-बिजली आपूर्ति बाधित रहने की सूचना
मुजफ्फरपुर/बन्दरा।दीपक।
शक्ति उपकेंद्र बन्दरा में यार्ड के भीतर स्विच रिप्लेसमेंट कार्य के चलते आगामी 26 जनवरी 2026 एवं 27 जनवरी 2026 को विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। इस दौरान शक्ति उपकेंद्र से संचालित सभी क्षेत्रों में सुबह 10:30 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

विद्युत विभाग द्वारा आवश्यक तकनीकी सुधार कार्य किया जा रहा है, ताकि भविष्य में निर्बाध और सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है।
यह जानकारी बन्दरा जेई अभिषेक रंजन द्वारा दी गई है।














