-स्कूल में प्रार्थना के बदले बज गयी खतरे की घण्टी,लाइन में लगने से पहले धरधरा कर गिर गयी जर्जर भवन की एस्बेस्टस
बन्दरा। दीपक।
प्रखंड के मिड्ल स्कूल सखौरा में एक जर्जर भवन ढह गये। भवन का एस्बेस्टस,धरन, ईंट आदि अचानक गिर गए।हादसे के दौरान स्कूल के बच्चों में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।स्कूल के शिक्षक,रशोईसा एवं स्थानीय ग्रामीण दौड़ कर मौके पर पहुंचे। स्कूल की प्रधानाध्यापिका बुलबुल कुमारी ने बताया कि तीसरी एवं चौथी के बच्चों का यह कक्ष पिछले कई सालों से जर्जर है। कक्षा तीन एवं चार के बच्चों को दूसरे कक्षाओं में बैठाकर पढ़ाया जाता है,लेकिन जर्जर भवन के बरामदे पर प्रार्थना एवं मध्यान भोजन आदि कराए जाते हैं। यह संयोग था कि प्रार्थना के लिए घण्टी लगी हीं थी ।

बच्चों को एकत्रित कराया हीं जा रहा था। इसी दौरान पहले ही यह जर्जर भवन के छत का एस्बेस्टस आदि गिर गया।संयोग था कि बच्चे इसके जद में नहीं आए, वरना एक बड़ा हादसा हो सकती थी। मामले की जानकारी प्रखंड शिक्षा कार्यालय को दी गई है। ज्ञात हो कि यह भवन काफी पहले से जर्जर है। तकरीबन 10 साल पहले विभाग की ओर से स्कूल को 7लाख रुपये का आवंटन भी मिला,लेकिन तब भवन निर्माण नहीं होने की स्थिति में राशि विभाग को वापस लौटा दी गई थी। अब जर्जर भवन निर्माण को लेकर लगातार विभाग से मांग की जा रही है।












