दीपक। बन्दरा।
राष्ट्रीय जनता दल का एक शिष्टमंडल प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र सहनी एवं विधायक प्रतिनिधि विनय कुमार यादव के नेतृत्व मे पीयर निवासी मंजय राम जिनकी विगत दिनों निर्मम हत्या कर दी गई थी। उनके परीवार से मिला। मंजय राम के पिता लालटुन राम ने बताया की अभी तक किसी अपराधी की गिरफ्तारी नही हुई है । न किसी प्रकार की सरकारी सहायता मिला है । विधायक प्रतिनिधि विनय कुमार यादव ने बताया की विधायक निरंजन राय के निर्देश पर राजद का पांच सदस्यीय शिष्टमंडल पीड़ित परिवार से मिलकर हत्या की जानकारी लिए एवं अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए पीयर थाना प्रभारी से मिलकर हत्या मे शामिल लोगों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की ।

इस प्रतिनिधिमंडल मे राज्य परीषद के सदस्य चंदेश्वर कुशवाहा , राजद के प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र सहनी , प्रखंड राजद के प्रधान महासचिव रामेश्वर कुशवाहा , प्रखंड महासचिव अशोक यादव शामिल थे।















