-बन्दरा में शराब तस्करी का खुलासा, 10 लीटर देसी और 2.625 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर/बन्दरा | 10 जून 2025।दीपक तिवारी।
पीयर थाना क्षेत्र के राजू राय के घर से पुलिस ने 10 लीटर देसी और 2.625 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। यह कार्रवाई पियर थाना अध्यक्ष पंकज यादव की अगुवाई में की गई, जहां एक पल्सर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।

पुलिस ने मामले में दो को गिरफ्तार कर लिया है और इस मामले में तस्करी की साजिश को लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष पंकज यादव ने जानकारी दी कि शराब की तस्करी में शामिल अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि शराब तस्करी के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है, और यह कार्रवाई जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चल रही मुहिम का हिस्सा है।
#शराबतस्करी #बन्दरा #पुलिसकार्रवाई #देसीशराब #विदेशीशराब #मोटरसाइकिलजब्ती #पुलिसकार्यवाही #पियरथाना












