-बन्दरा में राजद कार्यकर्ताओं ने लगाया चौपाल
बन्दरा। दीपक।
प्रखंड के बन्दरा पंचायत के प्रखंड मुख्यालय परिसर में गुरुवार को राजद कार्यकर्ताओं के द्वारा चौपाल लगाया गया। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के कार्यकर्ता शामिल थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोज राज, संचालन राहुल यादव एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रखण्ड प्रभारी गुड्डू यादव कर रहे थे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने बिहार सरकार द्वारा की गई जातीय जनगणना कार्य का समर्थन किया, वहीं केंद्र सरकार के शासनकाल में बढ़ी बेरोजगारी एवं महंगाई पर निंदा प्रस्ताव पारित किए गए। कार्यक्रम को युवा जिला अध्यक्ष नितेश यादव,विनय यादव, सुशील कुमार, अनिल मल्लिक आदि ने संबोधित किया।












