-भूमि विवाद के मामलों को लेकर जनता दरबार का आयोजन
बन्दरा। दीपक।
पीयर थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद के मामलों को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान भूमि विवाद से जुड़े हुए मामलों की सुनवाई की गई। बन्दरा अंचल के सीआई विजय तिवारी ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर लगी जनता दरबार में सिमरा से भूमि विवाद के 1 नए मामले दर्ज कराए गए। इस मामले में प्रतिवादी को नोटिस जारी किया गया है। वही एक पुराने मामले की सुनवाई की गई तथा आपसी समझौते से मामले का निष्पादन कराया गया।













