Advertisement

बन्दरा के 40 शिक्षकों का प्रशिक्षण समस्तीपुर में

-बन्दरा के 40 शिक्षकों का प्रशिक्षण समस्तीपुर में

-6मई से 11 मई तक होगा प्रशिक्षण
-निर्देश पत्र जारी

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

विभागीय निर्देश के आलोक में 6 मई से 11 मई तक 6दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण हेतु कक्षा 1 से 5 तक में पढ़ाने वाले शिक्षकों का प्रशिक्षण सीटीई,समस्तीपुर में दिए जाने हैं।

प्रशिक्षण में उपस्थिति को लेकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के 40 नामित शिक्षकों की सूची के साथ प्रशिक्षण में उपस्थिति को लेकर निर्देश दिया है। सभी नामित शिक्षकों को सीटीई,समस्तीपुर में निर्धारित समय अनुसार 5मई की सन्ध्या में योगदान सुनिश्चित करने को लेकर निर्देशित किया गया है।वहीं प्रशिक्षण सत्र के दौरान सभी महिला-पुरूष प्रतिभागी शिक्षकों को अनिवार्य रूप से सौम्य रंगों के फॉर्मल ड्रेस में आने को लेकर भी निर्देशित किया गया है।