Advertisement

बन्दरा का बिशनपुर एचडब्ल्यूसी राज्यस्तरीय पुरस्कार के लिए चयनित

-बन्दरा का बिशनपुर एचडब्ल्यूसी राज्यस्तरीय पुरस्कार के लिए चयनित

-राज्य स्वास्थ्य समिति ने सूबे की 38 चयनित सेंटरों की सूची की जारी
-नवम्बर माह में यहां की स्वास्थ्य सेवाओं और उपलब्धियों की राज्य स्वास्थ्य टीम ने की थी स्थलीय जांच

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

प्रखंड के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बिशनपुर का चयन राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए किया गया है। इस संदर्भ में राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार के कार्यपालक निदेशक सुहर्ष भगत ने बिहार के 38 चयनित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों की सूची जारी की है। जिसमें मुजफ्फरपुर जिले के बन्दरा प्रखंड के बिशनपुर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के नाम भी शामिल है।
प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर नौशाद अहमद ने शुक्रवार को इस चयन पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए का बताया कि नेशनल पुरस्कार के लिए भी आवश्यक प्रक्रिया और प्रयास किया जाएगा। जारी पत्र के अनुसार राज्य के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में जन सामान्य के सुरक्षित एवं उच्च गुणवत्ता युक्त सेवाओं की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सरकार कृत संकल्प है।चयनित संस्थाओं को राज्य स्तरीय प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार के द्वारा सम्मानित किया जा रहा है।

इनके बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं एवं प्रदर्शन के आधार पर इन संस्थाओं का ग्रेडिंग किया गया है।इन संस्थानों का राज्य स्तरीय स्वास्थ्य टीम के द्वारा नवम्बर महीने में स्थल जांच की गई थी।सूबे के अररिया जिले के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर हरिपुर को 100 में 89%,वही अरवल जिले के एचडब्ल्यूसी परियारी को 93% नंबर मिले हैं। इसी तरीके से मुजफ्फरपुर जिले के बिशनपुर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को 72% मार्क्स मिले हैं। कटिहार जिले के एचडब्ल्यूसी दिघरी को 73% मार्क्स मिले हैं।प्रखण्ड के चयनित एचडब्ल्यूसी बिशनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य प्रभारी केशव कुमार हैं।