Advertisement

बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण निराकरण के लिए हावो ने “चंपारण ग्रीन ड्राइव” चलाया

ंचंपारण की खबर::

-समय की मांग है कि हम अपनी जीवनशैली को प्रकृति के नजदीक ले जाएं: अतिकुर

– बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण निराकरण के लिए हावो ने “चंपारण ग्रीन ड्राइव” चलाया

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण व इसके निराकरण के लिए पौधरोपण अभियान “चंपारण ग्रीन ड्राइव” की औपचारिक शुरुआत हिंदुस्तान आवाम वॉइस एंड ऑर्गेनाइजेशन ने की। कार्यक्रम का नेतृत्व संगठन संस्थापक अतिकुर रहमान ने किया। संगठन संस्थापक अतिकुर रहमान ने बताया कि आज पौधारोपण “चम्पारण ग्रीन ड्राइव” का शुरुआत किया गया। इस अभियान के अंतर्गत 200 पौधों को चम्पारण के विभिन्न अनुमंडलों में पौधारोपण सह जन जागरूकता का कार्यक्रम वृहत तौर पर किया जाएगा। जलवायु परिवर्तन की गंभीर चुनौती का स्थायी समाधान धरती को हरा–भरा बनाकर ही संभव है। हम सभी एक पौधा अवश्य लगाएं, परिवार के सदस्य के रूप में उसे सहेजें और वृक्ष बनने तक संरक्षण करें। समय की मांग है कि हम अपनी जीवनशैली को प्रकृति के नजदीक ले जाएं। हम जिस तरह बच्चों को कम्प्यूटर और नई तकनीक सीखने को प्रेरित करते हैं, उसी तरह उन्हें पौधा लगाने और उनका संरक्षण के लिए भी प्रोत्साहित करें। इससे वे प्रकृति की पूजा करने वाली भारतीय संस्कृति को आत्मसात कर सकेंगे। हमारे विचार, चिंतन और कर्म में पर्यावरण संरक्षण का भाव होना चाहिए। हम प्लास्टिक तथा ऐसी सभी वस्तुओं का उपयोग हतोत्साहित करें जो प्रकृति को नुकसान पहुंचाती हैं। हम ऐसी कार्यशैली अपनाएं जो हमें प्रकृति को सहेजने में सहयोग करते हुए उन्नति के पथ पर ले जाए।


मीडिया सचिव शाहिद अनवर ने कहा कि निश्चय ही ऐसे आयोजनों को देखकर लगता है कि हमारे देश कि युवा पीढ़ी भटकी हुई नही है और ऊर्जा से लबरेज है।
पौधारोपण कार्यक्रम सिसवनीया, राजकीय उत्क्रमित मध्य उर्दू विद्यालय के कैम्पस में किया गया। स्कूल के दर्जनों नन्हे बच्चों के साथ संगठन संस्थापक अतिकुर रहमान, मीडिया सचिव शाहिद अनवर, प्रशासनिक उपाध्यक्ष सैफुर रहमान, मौलान बर्कतुल्लह, मो० शोएब, तलत जहां, विजय कुमार यादव, सुप्रिया शुभम, अविनाश तिवारी सहित दर्जनों गणमान्य ग्रामीण लोग मौजूद थें।