-बढ़ती मंहगाई के खिलाफ बरियारपुर में युवा राजद ने की बैठक,आंदोलन का निर्णय
बन्दरा। दीपक।
युवा राजद बन्दरा का कार्यकर्ता बैठक प्रखण्ड के बरियारपुर हाईस्कूल में शुक्रवार को आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता युवा नेता बबलू कुमार तथा संचलान मुनचुन कुमार ने की। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए जिला अध्यक्ष नीतेश यादव ने कहा कि जब से भजपा आई है,तबसे कमर तोड़ महंगाई है।

उन्होंने कहा कि 5 जून के सम्पूर्ण क्रांति दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जायेगा । जिसका मुख्य उद्देश्य बढ़ती महंगाई पर लगाम लगाने एवं जाती जनगणना को शुरू कराने लेकर जागरूकता लाना है।ताकि केंद्र सरकार दोनों पर काम शुरू करे। इसी के लिये युवा राजद के द्वारा पूरे बिहार में धरना प्रदर्शन किया जायेगा।इस मौके पर राजगीर सहनी,सुधीर कुमार,अमित कुमार, संतोष राम,सुनील राय(गायघाट)आदि ने भी अपने विचार रखे।











