Advertisement

बंदरा पश्चिम मंडल कार्यसमिति की पहली बैठक में 61 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन

-बंदरा पश्चिम मंडल कार्यसमिति की पहली बैठक में 61 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन

मुजफ्फरपुर/बंदरा।दीपक ।मंगलवार को बंदरा पश्चिम मंडल की प्रथम कार्यसमिति बैठक सिमरा के किशनपुरा टोला स्थित शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्री देवेंद्र पांडे ने की।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री मुकेश शर्मा, रविशंकर कुशवाहा, जिला मंत्री बिकाऊ यादव, मंडल प्रभारी मनोज कुमार सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक कुमार सिंह (गायघाट), जिला उपाध्यक्ष फेकू राम, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, विमल त्रिवेदी, वैद्यनाथ पाठक, ओमप्रकाश साहनी, हरिशंकर साहनी, अलका कुमारी, अविनाश कुमार अभिषेक, कुमार संजय कुमार, उपेंद्र ठाकुर समेत अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं नेतागण उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने व क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही 61 सदस्यीय कार्यकारिणी का भी औपचारिक रूप से गठन किया गया।

#बंदरा #मुजफ्फरपुर #भाजपा #कार्यसमिति #राजनीति