Advertisement

फीका पड़ रहा ‘ओएमजी 2’ का जलवा, अक्षय कुमार की फिल्म को नहीं मिल रहे दर्शक

-फीका पड़ रहा ‘ओएमजी 2’ का जलवा, अक्षय कुमार की फिल्म को नहीं मिल रहे दर्शक

नई दिल्ली।सम्वाददाता।

अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘ओएमजी 2’ एक स्ट्रांग मैसेज देने वाली फिल्म है। फिल्म ने पहले हफ्ते ठीक-ठाक आंकड़ों से कमाई की, लेकिन दूसरा हफ्ता आते-आते इसकी कमाई लुढ़कने लगी है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा तो पर कर लिया है, लेकिन 200 करोड़ की तरफ बढ़ना मुश्किल हो रहा है।
‘ओएमजी 2’ आसानी से 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई। लेकिन जिस रफ्तार से इसकी कमाई आगे बढ़ रही है, उसे देखते हुए लगता है कि 200 करोड़ तो क्या 150 करोड़ भी पार कर पाना मुश्किल होगा। दमदार कंटेंट होने के बावजूद फिल्म को सबसे ज्यादा नुकसान सनी देओल की ‘गदर 2’ से हो रहा है।


दोनों फिल्में एक ही दिन रिलीज हुईं, लेकिन क्लैश का असर ‘ओएमजी 2’ पर देखने को मिला। जहां गदर 2 ने हर दिन डबल डिजिट्स में कमाई करते हुए 400 करोड़ पार कर लिए हैं, वही ओएमजी 2 को सिंगल डिजिट्स की कमाई में भी दिक्कत हो रही है। फिल्म ने बुधवार को तीन करोड़ के आसपास का बिजनेस किया है, जिससे फिल्म का टोटल कलेक्शन 123.72 करोड़ पर आ थमा है।
‘ओएमजी 2’ एडल्ट एजुकेशन का मुद्दा उठाती है। फिल्म में दिखाया गया है कि कांति शरण मुदगल (पंकज त्रिपाठी) अपने बेटे के स्कूल के खिलाफ केस करते हैं। दरअसल, उनका बेटा गे है। इसी वजह से स्कूल में उसे परेशान किया जाता है, जिससे आहत होकर वह अपनी जिंदगी खत्म करने की सोचता है।

अपने बेटे की ऐसी हालत देख कांति शरण उसके स्कूल के खिलाफ ही कोर्ट में केस कर देते हैं। इस लड़ाई को लड़ने में उनकी मदद करते हैं अक्षय कुमार, जो की शिव के दूत बने हैं। यामी गौतम का रोल लॉयर का है। मूवी में भगवान राम बने अरुण गोविल भी नजर आते हैं।