Advertisement

प्रियंका दीदी बनीं चेतना समिति पटना इकाई की संगठन सचिव, मिथिला स्टूडेंट यूनियन ने दी शुभकामनाएं

-प्रियंका दीदी बनीं चेतना समिति पटना इकाई की संगठन सचिव, मिथिला स्टूडेंट यूनियन ने दी शुभकामनाएं

✍🏻 पटना। संवाददाता।

चेतना समिति की पटना इकाई में संगठन सचिव के रूप में प्रियंका दीदी की नियुक्ति पर मिथिला स्टूडेंट यूनियन के विश्वविद्यालय संगठन मंत्री कृष्ण मोहन झा ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है।

अपने शुभकामना संदेश में झा ने कहा कि प्रियंका दीदी का संघर्षशील स्वभाव और नारी सशक्तिकरण के प्रति उनका समर्पण निश्चित रूप से संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। उन्होंने कहा कि छात्रहित और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों पर प्रियंका दीदी की सक्रियता सदैव प्रेरणास्रोत रही है।

झा ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में चेतना समिति पटना में जनआंदोलन की नई मिसाल पेश करेगी और युवाओं को एकजुट कर सामाजिक बदलाव की दिशा में ठोस पहल करेगी।

इस नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।