चंपारण की खबर::
-जलवायु परिवर्तन को देखते हुए वन को बढ़ावा देना जरूरी: डीएम
– पौधा बिक्री वाहन को डीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।
पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार सरकार के आदेशानुसार वन प्रमंडल मोतिहारी के तत्वधान में आज 74 वां वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन एसएनएस कॉलेज, मोतिहारी में किया गया। वन प्रमंडल पदाधिकारी, मोतिहारी ने बताया कि 11 लाख पौधा लगाकर जिलेभर को अच्छादित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जलवायु परिवर्तन को देखते हुए वन को बढ़ावा देना अति आवश्यक है।
जिलाधिकारी ने ₹10 में पौधा बिक्री के लिए चलंत वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिलेभर के विभिन्न प्रखंडों में चलंत वाहन के माध्यम से ₹10 में पौधा का बिक्री किया जाएगा। वन प्रमंडल मोतिहारी द्वारा 3 वर्ष पश्चात संरक्षित पौधा के बदले ( 10+60)=70 रूपए लाभुक को प्रदान किए जाएंगे।

वन प्रमंडल मोतिहारी में आवेदन देकर इच्छुक व्यक्ति पौधा प्राप्त कर सकते हैं। दीदी की नर्सरी में बेहतर प्रदर्शन करने वाली जीविका दीदी, मौसम कुमारी, घोड़ासहन, शारदा देवी, छौड़ादानों, रेशमी दीदी ,चकिया को एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित पेंटिंग /निबंध प्रतियोगिता में चयनित उत्कृष्ट छात्राओं को जिलाधिकारी महोदय द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर उप विकास आयुक्त, सहायक समाहर्ता, क्षेत्रीय मुख्य संरक्षक मुजफ्फरपुर ,वन प्रमंडल पदाधिकारी, मोतिहारी, एसएनएस प्राचार्य सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे ।












