Advertisement

पूसा: भाकपा-माले ने कुबौलीराम में लोकतंत्र बचाओ जनसंवाद कार्यक्रम का किया आयोजन

-भाकपा-माले ने कुबौलीराम में लोकतंत्र बचाओ जनसंवाद कार्यक्रम का किया आयोजन

पूसा।सम्वाददाता।

भाकपा-माले ने प्रखंड के कुबौलीराम पंचायत में लोकतंत्र बचाओ रैली और महाधिवेशन के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने व रोजी-रोटी और शांति- भाईचारा के लिए संघर्ष तेज करने को लोकतंत्र बचाओ जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया।
जनसंवाद अभियान कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनिता देवी ने की। संचालन भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने किया।


आयोजित कार्यक्रम में खेग्रामस द्वारा पिछले दिनों किए गए अनशन के दौरान अंचलाधिकारी का दिया गया आश्वासन झूठा निकला, आश्वासन के अनुसार गरीब भूमिहीनों को जमीन देने की बात की गई थी। लेकिन एक महीना होने को है, भूमिहीनों को जमीन नहीं दी गई। इस मांग समेत अन्य मांगों को लेकर 27 अप्रैल को प्रस्तावित खेग्रामस का प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने व मांगों को उसी दिन पूरा नहीं किया गया तो धरना-प्रदर्शन को अनशन में तब्दील कर देने की बात कही गई। इसके अलावा प्रखंड में पार्टी की मजबूत करने, पार्टी के लिए नए सदस्यों की भर्ती, 22 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस प्रत्येक गांव में मनाने सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई।
संबोधित करते हुए भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा कि आज पूरा देश बेरोजगारी – महंगाई के बोझ तले कराह रहा है। केन्द्र सरकार
लोगों के हाथ से रोजगार, मुँह से रोटी और सिर से छत छीन रही है। मौके पर खेग्रामस प्रखंड सचिव सुरेश कुमार, माले जिला कमिटी सदस्य रौशन कुमार समेत
सुरेश साह,विभा देवी, सिंधु देवी,जयकला देवी,कैलाश राम,मौली देवी,गीता देवी,पूनम देवी,अलका देवी, रेनू देवी, धर्मशिला देवी, गुड़िया देवी,नीलम देवी आदि मौजूद थीं।