Advertisement

पूर्व विधायक अनंत सिंह को जमानत नहीं

मोकामा गोलीकांड: पूर्व विधायक अनंत सिंह को जमानत नहीं

-सेशन कोर्ट ने खारिज की याचिका

पटना। पटना की सेशन कोर्ट ने मोकामा गोलीकांड मामले में बेऊर जेल में बंद बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह की जमानत याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुनाया कि अनंत सिंह को फिलहाल राहत नहीं दी जा सकती।

क्या है मामला?

22 जनवरी को मोकामा के पंचमहला थाना क्षेत्र में हुई गोलीबारी के मामले में अनंत सिंह पर केस दर्ज हुआ था। इसके बाद उन्होंने सरेंडर किया, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें बेऊर जेल भेज दिया।

अब क्या होगा?

जमानत के लिए पहले एमपी-एमएलए कोर्ट और अब सेशन कोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद, अनंत सिंह को अब पटना हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाना होगा।

#AnantSingh #Mokama #PatnaCourt #BiharNews #BreakingNews