Advertisement

पुलिस ने चार दिन में किया खुलासा

अररिया छिनतई कांड: पुलिस ने चार दिन में किया खुलासा

-शिकायतकर्ता ही निकली मास्टरमाइंड

➡️ 2.15 लाख रुपये की लूट की साजिश खुद शिकायतकर्ता ने रची
➡️ जीविका दीदी कंचन भारती और उनके भांजे विजय कुमार मेहता गिरफ्तार
➡️ 1.69 लाख रुपये, बाइक, मोबाइल और अन्य सामान बरामद

अररिया: फारबिसगंज थाना क्षेत्र के फुलवरिया हाट के पास 11 फरवरी को हुई 2.15 लाख रुपये की छिनतई का पुलिस ने चार दिन में पर्दाफाश कर दिया। इस सनसनीखेज मामले में मुख्य साजिशकर्ता कोई और नहीं, बल्कि खुद शिकायतकर्ता जीविका दीदी निकलीं।

पुलिस जांच में सामने आया कि टेढ़ी मुसहरी, वार्ड संख्या-3 की रहने वाली कंचन भारती (27 वर्ष) ने अपने भांजे विजय कुमार मेहता (32 वर्ष) के साथ मिलकर जीविका स्वयं सहायता समूह के पैसे हड़पने के लिए यह साजिश रची।

कैसे हुआ खुलासा?

फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने प्रेस वार्ता में बताया कि घटना के बाद एसआईटी टीम बनाई गई। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों की पहचान की और नरपतगंज, फुलकाहा, सुपौल, छातापुर, प्रतापगंज, करजैन बाजार सहित कई जगहों पर छापेमारी की।

पुलिस ने जब विजय कुमार मेहता को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने अपराध स्वीकार कर लिया। इसके आधार पर पुलिस ने 1.69 लाख रुपये, छीना गया पर्स, मोबाइल, घटना में इस्तेमाल की गई एक्सट्रीम बाइक, हेलमेट, कपड़े और अन्य सामान बरामद किया।

शिकायतकर्ता ही निकली मास्टरमाइंड:

विजय के बयान के बाद पुलिस ने मुख्य सूत्रधार कंचन भारती को गिरफ्तार कर लिया। अपने ही भांजे के साथ मिलकर उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन जांच में सच्चाई सामने आ गई।

इस टीम ने किया सराहनीय काम:

पुलिस ऑपरेशन में थानाध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह, अपर थानाध्यक्ष आदित्य किरण, एसआई राजनंदनी सिन्हा, प्रीति कुमारी, अमरेन्द्र कुमार सिंह, राजा बाबू पासवान, अमित राज, सोनी कुमारी, एएसआई संजीव कुमार और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

#CrimeNews #Araria #Forbesganj #PoliceSuccess #BreakingNews