चंपारण की खबर::
– पुण्यतिथि पर पार्श्वगायक मुकेश को दी जाएगी संगीतमयी श्रद्धांजलि
– 27 अगस्त को नगर भवन में होगा कार्यक्रम
मोतिहारी / राजन द्विवेदी ।
मशहूर पार्श्वगायक मुकेशचन्द्र माथुर की पुण्यतिथि पर आगामी 27 अगस्त को शहर के राजेंद्र नगर भवन में उन्हें संगीतमयी श्रद्धांजलि दी जाएगी। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर मंगलवार को ‘जस्ट कॉल मी’ के तत्वावधान में एक बैठक का आयोजन पूर्व मुखिया विनय सिंह के रघुनाथपुर स्थित आवास पर आयोजित की गई। अध्यक्षता उपमहापौर डॉ० लालबाबू प्रसाद और संचालन कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी अंजनी अशेष ने किया।

बैठक में कार्यक्रम संयोजक मंजीत प्रकाश ने बताया की संस्था ने यह निर्णय लिया है कि स्वनामधन्य पार्श्वगायकों के जन्मदिन और पुण्यतिथि पर उन्हें उनके गीतों के माध्यम से श्रद्धांजलि दी जाएगी। आयोजन में जहां जिले के सांस्कृतिक और सामाजिक संस्थाओं की भूमिका सुनिश्चित की जाएगी, वहीं उदीयमान कलाकारों को अवसर भी दिया जाएगा। मौके पर पत्रकार अरुण तिवारी, उत्तम मिश्रा, अमित कुमार आदि मौजूद थे।















