-पीयर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित,बकरीद को लेकर किया गया अपडेट्स
मुजफ्फरपुर(बिहार)। राकेश कुमार।
मुजफ्फरपुर जिले के पियर थाना परिसर में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने आयोजन को लेकर अपने सुझाव एवं क्षेत्र के विभिन्न स्थियों के संदर्भ में अपनी बातों को रखा। इस दौरान सरकार के गाइडलाइन के अनुसार प्रशासनिक अधिकारियों के दिशानिर्देशों के संदर्भ में पियर थाना के अध्यक्ष पंकज यादव ने विस्तार से बताया।

उन्होंने बताया कि किसी भी सूरत में शांति सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण माहौल के बीच बकरीद पर्व का आयोजन सुनिश्चित करने को लेकर गाइडलाइन जारी किए गए हैं। शांति सुरक्षा एवं अमन-चैन के बीच पर्व आयोजन को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई है। लोगों को आगाह किया गया है एवं उनकी परेशानियों को जाना समझा गया है। बैठक के दौरान पंचायती राज के जनप्रतिनिधियों के अलावा विभिन्न दलों के प्रतिनिधि एवं सामाजिक प्रतिनिधि आदि मौजूद थे।












