-पीयर थाना क्षेत्र में 48घण्टे के अंदर मौत की तीसरी घटना
-सड़क दुर्घटना में घायल साईकिल सवार की मौत
-पीयर थाना क्षेत्र का मामला
-48घण्टे के अंदर पीयर थाना क्षेत्र में मौत की तीसरी घटना
बन्दरा। दीपक।
पियर थाना क्षेत्र के सिमरा भानक टोला निवासी हरिहर महतो (55) की मौत सड़क दुर्घटना के बाद इलाज के दौरान हो गयी। मृतक हरिहर महतो दो दिन पहले सड़क हादसे के शिकार हो गए थे। मृतक के शव का एसकेएमसीएच में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
पीयर थाना के अध्यक्ष पंकज यादव ने सोमवार की देर शाम बताया कि 2 दिन पहले पीयर थाना क्षेत्र के सिमरा भरत टोला के पास साइकिल से घर लौट रहे हरिहर महतो को एक बाइक ने ठोकर मार दी। घटना के बाद हरिहर महतो गंभीर रूप से घायल हो गए।

Accident car crash with bicycle on road
जिन्हें स्थानीय चिकित्सक से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान सोमवार को उनकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम एसकेएमसीएच में कराया गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना को लेकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटनाक्रम में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
ज्ञात हो कि पीयर थाना क्षेत्र में पिछले 48घण्टे के अंदर मौत की यह तीसरी घटना है। कल बरियारपुर एवं परसो गोविंदपुर छपरा में दो महिलाओं ने आत्महत्या कर ली थी।












