-पितृपक्ष मेला को ध्यान में रखते हुए सफाई का एक विस्तृत कार्य योजना तैयार करने का निर्देश- नगर आयुक्त
गया।संवाददाता।
विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला को गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त अभिलाषा शर्मा गया नगर निगम द्वारा पितृपक्ष मेला क्षेत्र के चांद चौरा से विष्णुपद मंदिर तक पैदल चलकर स्थल निरीक्षण किया गया है।
चांद चौरा से विष्णुपद मंदिर जाने के क्रम में पथ की मरम्मती, पेवर ब्लॉक एवम टूटे हुए नाली ढक्कन की मरम्मती कराने का निर्देश दिया गया हू।
विष्णुपद मंदिर, देव घाट, संगत घाट, मशान घाट आदि के निरीक्षण के क्रम में टाइल्स की मरम्मती, सभी शौचालय, चेंजिग रूम, लाइट्स एवम प्याऊ की जांच कर मरम्मती कार्य कराने का निर्देश दिया गया है।

नियमित रूप से सफाई कराने का निर्देश दिया गया है । पितृपक्ष मेला को ध्यान में रखते हुए सफाई का एक विस्तृत कार्य योजना तैयार करने का निर्देश दिया गया है। अस्थाई अतिक्रमण को भी हटाने का निर्देश दिया गया है।मनसर्वा नाला की सफाई का भी निरीक्षण किया गया है। जिसमे पायागया कि नाला की सफाई कराई गई है। नाला में थोड़ा कचरा एवम जल कुंभी आ गया है, जिसे हटाने का निर्देश दिया गया है। पितृपक्ष मेला तक मनसर्वा नाला का नियमित सफाई कराने का निर्देश दिया गया है।
इस निरीक्षण के समय शैलेंद्र कुमार सिन्हा सहायक अभियंता, मोनू कुमार सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी, शुभम कुमार सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी, दिनकर प्रसाद , कनीय अभियंता, देवनंदन प्रसाद, कनीय अभियंता, चंद्रमोहन, मुख्य सफाई निरीक्षक, पंडा समाज से मानी लाल बारीक आदि मौजूद थे।












