Advertisement

पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने बंदरा पहुंच स्व. डॉ. गोपालजी त्रिवेदी को दी श्रद्धांजलि

-पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने बंदरा पहुंच स्व. डॉ. गोपालजी त्रिवेदी को दी श्रद्धांजलि

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक तिवारी।

बाबा खगेश्वर नाथ की पावन धरती बंदरा में बुधवार को कुढ़नी के लोकप्रिय विधायक एवं बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता का आगमन हुआ। इस दौरान बंदरा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष देवेंद्र पांडेय ने अंगवस्त्र भेंट कर मंत्री का सम्मान किया।

इसके बाद मंत्री श्री गुप्ता पद्मश्री से सम्मानित प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक एवं डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति स्वर्गीय डॉ. गोपालजी त्रिवेदी के निवास स्थान पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत कुलपति को श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष देवेंद्र पांडेय के साथ मंडल महामंत्री मनीष झा, मंडल उपाध्यक्ष मुकुंद कुमार ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष फेकू राम, बंदरा पूर्वी मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह, भोला राम, धनंजय कुमार, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजू चौधरी समेत कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।