-राजद कार्यालय में शोक-सभा
पटना।सम्वाददाता।
राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में राजद के पूर्व विधायक नीरज कुमार यादव के असामयिक निधन पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में शोक सभा किया गया ,और नेताओं ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित की।
उनके निधन का समाचार मिलते ही उनके सम्मान में पार्टी का झंडा आधा झूका दिया गया।
वक्ताओं ने कहा कि पूर्व विधायक स्व0 नीरज कुमार ने जीवनपर्यन्त गरीब, गुरबों के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष किया। ये ईमानदार, निर्भीक तथा कर्मठता के साथ सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्रों में कार्य किया। ये राष्ट्रीय जनता दल के समर्पित सिपाही थे। इनके निधन से सामाजिक, राजनीतिक तथा बिहार के लिए अपूरणीय क्षति हुई है। साथ ही राष्ट्रीय जनता दल ने अपना एक समर्पित कार्यकर्ता खो दिया।
ज्ञात हो कि कटिहार के बरारी विधान सभा से ये वर्ष 2015 से 2020 तक प्रतिनिधित्व किये। इनकी उम्र 52 वर्ष थी। इनका निधन हृदय गति रूक जाने के कारण हो गया।

शोक सभा में राजद के राष्ट्रीय महासचिव श्री श्याम रजक, श्री भोला यादव, श्री बिनू यादव, पूर्व सांसद श्री राजनीति प्रसाद, प्रदेश प्रवक्ता शक्ति सिं यादव,एजाज अहमद, महासचिव बल्ली यादव, मदन शर्मा, निराला यादव, ई0 अशोक यादव, डाॅ0 पे्रम कुमार गुप्ता, प्रमोद कुमार राम, निर्भय कुमार अम्बेदकर, नन्दू यादव, प्रवीण शर्मा, अभिषेक कुमार, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 उर्मिला ठाकुर, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विजय कुमार यादव, शिक्षक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कुमर राय, पंचायती राज प्रकोष्ठ अध्यक्ष महेन्द्र विद्यार्थी, प्रदेश सचिव प्रमोद कुमार सिन्हा, शिवेन्द्र कुमार तांती, मनीष कुमार सिंह, डाॅ0 अशोक कुमार यादव, मुकुंद सिंह, अफरोज आलम, स्वर्णा हजारिका, संतोष साह, लक्ष्मी यादव, राजेश कुमार यादव, इफ्तेखार अहमद, कन्हैया पाण्डेय, पृथ्वीराज चैहान, चन्देश्वर प्रसाद सिंह सहित अन्य गणमान्य नेताओं ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित की।












