Advertisement

न्यायालय ने हरसिद्धि थानाध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस दिया

चंपारण की खबर::
-न्यायालय ने हरसिद्धि थानाध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस दिया

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

चोरी की ट्रक बरामदगी मामले में न्यायालय द्वारा बार बार रिपोर्ट तलब किए जाने के बावजूद हरसिद्धि थानाध्यक्ष द्वारा रिपोर्ट न्यायालय में प्रस्तुत नहीं किए जाने को लेकर न्यायालय ने इसे गंभीरता से लिया है। बारहवीं अपर जिला एवम सत्र न्यायाधीश नूर सुल्ताना ने पुलिस अधीक्षक को न्यायलीय आदेश भेजकर थानाध्यक्ष पर यथोचित करवाई करने की बात कही है।

वहीं कारण पृ च्छा के साथ थानाध्यक्ष को न्यायालय में उपस्थित होने का आदेश दिया है। चोरी गई ट्रक बरामदगी मामले में रिपोर्ट देने के लिए न्यायालय ने अपने पत्रांक 119दिनांक 30जनवरी 2023को उक्त मामले में थानाध्यक्ष से रिपोर्ट तलब की है। रिपोर्ट नहीं आने के कारण कई माह से मामले न्यायालय में लंबित है।