Advertisement

नेपाल: सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा डिनर का आयोजन

75 वें गणतंत्र दिवस पर बाणिज्य महादूतावास ने किया सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर।

भारत के75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर 27जनवरी को वीरगंज के होटल में सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा डिनर का आयोजन किया गया था।इस कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि मधेश प्रदेश के गवर्नर हरि शंकर मिश्र थे।वही बिशिष्ट अतिथि मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री सरोज कुमार यादव थे। कार्यक्रम की शुरुआत से पहले नेपाल तथा भारत के राष्ट्र गान बजाया गया। फिर प्रमुख अतिथि मधेश प्रदेश के गवर्नर हरि शंकर मिश्र, मुख्यमंत्री सरोज कुमार यादव तथा भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज के बाणिज्य महादूत देवी सहाय मीणा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर इसका उद्घाटन किया। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि पद से बोलते हुए गवर्नर हरि शंकर मिश्र ने कहा कि भारत तथा नेपाल का रिश्ता बेटी रोटी का हैं।भारत को आजाद कराने में नेपालियों का भी योगदान है।

उन्होंने कहा कि भारत नेपाल को शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, विज्ञान टेक्नोलॉजी सहित सभी क्षेत्रों में भरपूर सहयोग कर रहा है। इस अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गणेश वंदना से शुरू सांस्कृतिक कार्यक्रम में ज्ञानदा स्कूल के छात्राओं ने राजस्थान के कलवेलिया नृत्य प्रस्तुत चेस्टा मित्तल,सुदीप्ति सर्राफ, आद्या लोहिया,अदिति मेरोडिया,सगारिका मित्तल,निशि कुमारी,वेदिका ठाकुर,प्राची शर्मा की टीम ने शानदार प्रस्तुति की।इस दृश्य को दर्शकों ने जमकर सराहा।इसी तरह अरोमा श्री वास्तव ने कत्थक नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में अर्थ मंत्री संजय कुमार यादव, सामाजिक विकास मंत्री वीरेन्द्र कुमार सिंह, खेलकूद तथा समाज कल्याण मंत्री सुरीता साह,वन तथा पर्यटन मंत्री सुनीता यादव , पूर्व मुख्यमंत्री लाल बाबू राउत, पूर्व मंत्री तथा लोसपा के मधेश प्रदेश अध्यक्ष जीतेन्द्र सोनल, वीरगंज महानगरपालिका के मेयर राजेश मान सिंह,जनकपुर उप महानगरपालिका के मेयर मनोज कुमार साह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम संचालन बरिष्ट बाणिज्य दूत तरुण कुमार ने की तथा धन्यवाद ज्ञापन बाणिज्य दूत शैलेन्द्र कुमार ने किया।